MPBSE Second Exam Date : एमपी बोर्ड दूसरी मुख्य परीक्षा; आवेदन का कल अंतिम मौका, 7 मई से शुरू होंगे एग्जाम
नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- MPBSE MP Board Second Exam Date : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने इस साल 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और छात्र-हितैषी बदलाव किया है। अब बोर्ड परीक्षाओं में एक या दो विषयों में कम अंक आने या फेल होने पर छात्रों को 'सप्लीमेंट्री' या 'पूरक परीक्षा' का ठप्पा झेलने की जरूरत नहीं होगी। बोर्ड ने पुरानी सप्लीमेंट्री व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया है और इसकी जगह 'दूसरी मुख्य परीक्षा' की शुरुआत की है। इस नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की दूसरी मुख्य परीक्षा आगामी 7 मई 2026 से शुरू होने जा रही है। यह उन हजारों छात्र-छात्राओं के लिए एक नई उम्मीद की किरण है, जो मुख्य परीक्षा में किसी कारणवश चूक गए थे या अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं।सप्लीमेंट्री अब इतिहास, 'दूसरी परीक्षा' है भविष्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.