नई दिल्ली, जून 16 -- mpbse.mponline.gov.in, MP Board 10th Second Exam Result 2026 Link: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), भोपाल ने कक्षा 10वीं के उन हजारों छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है जो अपनी मुख्य परीक्षा के अंकों में सुधार करना चाहते थे या किसी वजह से असफल हो गए थे। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर 'हाई स्कूल सेकंड एग्जामिनेशन 2026' का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र अब बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना डिजिटल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।बदली हुई नीति के तहत आयोजित हुई परीक्षा मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) ने अब पुरानी सप्लीमेंट्री परीक्षा की व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया है और उसकी जगह 'सेकंड एग्जामिनेशन' यानी दूसरी मुख्य परीक्षा का मॉडल लागू किया है। इस नई नीति का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जो छात्र मुख्य परीक्षा में फेल हो...