नई दिल्ली, जून 16 -- MP Board 10th Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एमपी बोर्ड 10वीं की द्वितीय परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। परिणााम mpbse.mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इससे पहले हायर सेकंडरी की द्वितीय परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। प्रदेश से 1 लाख 42 हजार 468 नियमित विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा था। इसमें से 1 लाख 42 हजार 467 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। शुक्रवार 12 जून को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में 84 हजार 871 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा में 62.31 प्रतिशत नियमित छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं , जबकि 57.36 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। Direct LinkMPBSE MP Board 10tj Second Exam Result 2026: ऐसे चेक कर सकते है एमपी बोर्ड के नतीजे - सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpb...