भोपाल, अगस्त 16 -- मध्य प्रदेश में बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा। लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) और मानसून टर्फ की वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इसके असर से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले तीन दिन भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच या इससे ज्यादा बारिश हो सकती है।इन इलाकों में हो सकती है बारिश रविवार को जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में तेज बारिश के आसार हैं। रायसेन और नर्मदापुरम में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर...