नई दिल्ली, जून 26 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने जजों के लिए एक नया रोस्टर जारी किया है। यह रोस्टर 1 जुलाई 2026 से लागू होगा। रोस्टर में सुनवाई के लिए मौजूदा बेंचों के अधिकार क्षेत्र में बदलाव किए गए हैं। ताजा रोस्टर के मुताबिक जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की जगह अब जस्टिस मनोज जैन मौजूदा और पूर्व सांसद/विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे। बार एंड बेंच के मुताबिक, जस्टिस शर्मा अब आरटीआई, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न आदि मामलों की सुनवाई करेंगी। वहीं मनोज जैन अलग-अलग प्रकार के जमानत से जुड़े मामले, साल 2026 के क्रिमिनल रिवीजन पिटीशन, रिट पिटीशन और क्रिमिनल लीव पिटीशन और कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई करेंगे। यह भी पढ़ें- जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अवमानना कार्रवाई के बाद अब क्या करेंगे केजरीवाल?जस्टिस स्व...