शाजापुर, मार्च 21 -- मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद में पत्नी ने कथित तौर पर टाइल ब्रिक्स से पति पर हमला कर दिया, घायल पति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में झोंकर रोड स्थित पद्मावती पेवर हाउस टाइल्स इंडस्ट्री में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक पत्नी ने अपने ही पति की टाइल ब्रिक्स से हमला कर उसकी जान ले ली। जानकारी के अनुसार, मृतक रमेश प्रजापति और अपनी पत्नी आरती के साथ फैक्ट्री में बने क्वार्टर में ही रहता था। शुक्रवार सुबह जब वह काम पर नहीं पहुंचा, तो एक अन्य कर्मचारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.