नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- MP Board Second Exam 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक बड़े बदलाव का एलान किया है। अब बोर्ड परीक्षाओं में एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को 'सप्लीमेंट्री' या 'पूरक परीक्षा' का ठप्पा झेलने की जरूरत नहीं होगी। बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षा की पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया है और इसकी जगह 'दूसरी मुख्य परीक्षा' की शुरुआत की है। इस नई व्यवस्था के तहत, शैक्षणिक सत्र 2025-26 की दूसरी मुख्य परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होने जा रही है। यह फैसला उन हजारों छात्रों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है जो किसी कारणवश मुख्य परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए थे या कुछ विषयों में फेल हो गए होंगे। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.