नई दिल्ली, जून 12 -- MPBSE MP Board Second Exam Result 2026 OUT : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) ने 12वीं का सेकेंड चांस एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर देख सकते हैं। वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्र रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर अंक देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। मंडल ने विद्यार्थियों से केवल आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करने और अप्रमाणित लिंक से बचने की अपील की है। कक्षा 12वीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा 7 से 26 मई 2026 के बीच आयोजित हुई थी। छात्र वेबसाइट से मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे, जबकि ऑरिजनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी। आपको बता दें कि एमपी बोर्ड 12वीं मुख्य परीक्षा में 1 लाख 99 हजार छात्र फेल हो गए थे...