नई दिल्ली, जुलाई 12 -- सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लॉ में ग्रेजुएट युवाओं के पास सुनहरा मौका है। दरअसल, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (Assistant District Prosecution Officer- ADPO) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार पहले किसी भी वजह से आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें एक बार फिर आवेदन करने का मौका दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।कब तक करें आवदेन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने एडीपीओ भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 24 जुलाई 2026 तक निर्धारित की है। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई...