भोपाल, अक्टूबर 18 -- राजस्थान पुलिस ने शुक्रवार को दो पत्रकारों को भोपाल से हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए पत्रकार आनंद पांडे और हरीश दिवेकर पर अपने न्यूज पोर्टल 'द सूत्र' पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के खिलाफ कई फर्जी और मानहानिकारक खबरें प्रकाशित करने का आरोप लगा है। इसके साथ ही उन खबरों को हटाने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों पत्रकारों ने उपमुख्यमंत्री के परिचितों से संपर्क कर झूठी रिपोर्ट हटाने और भविष्य में ऐसी खबरें न प्रकाशित करने के लिए करोड़ों रुपये की मांग की थी। जयपुर पुलिस ने एक बयान में कहा कि इन पत्रकारों ने कथित रूप से मांग पूरी न होने पर दीया कुमारी की राजनीतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.