भोपाल, जुलाई 21 -- मध्य प्रदेश विधानसभा ने मंगलवार को प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के विरोध के बीच ध्वनि मत से समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित कर दिया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे प्रवर समिति (सेलेक्ट कमेटी) के पास भेजने की मांग की, लेकिन सरकार ने इसे मंजूर नहीं किया। मुख्य विपक्षी दल ने इस विधेयक को संविधान के अनुच्छेद 29 के तहत अल्पसंख्यकों के अधिकारों के खिलाफ और राजनीतिक एजेंडा बताते हुए विरोध दर्ज कराया। इसके बावजूद सरकार ने बिल को सदन से पास करा लिया। विधानसभा में बिल को पेश करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि विधानसभा में एक सुनहरा इतिहास रचा जा रहा है, लेकिन कांग्रेस अपनी तुष्टिकरण की राजनीति और इसे आदिवासी-विरोधी बताने के कारण इस मौके को गंवा रही है।कांग्रेस की एक मांग को किया नामंजूर उधर सदन में नेता प्रतिपक्ष और ...