भोपाल, जून 17 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यूसीसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सीएम यादव ने बुधवार को कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में विधेयक पेश किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से यह विधेयक इसी सत्र में पारित हो जाएगा।सीएम यादव ने किया दावा पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर विधानसभा परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में यादव ने यह बात कही। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक पेश करेगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा के आगामी सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण और समसामयिक विषयों को लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता को भी इसी सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। बाबा महाका...