इंदौर, जून 23 -- इंदौर में NEET परीक्षा की तैयारी कर रही इंदौर की एक छात्रा का शव खरगोन जिले में नर्मदा नदी से मिलने के बाद सनसनी फैल गई। लसूड़िया क्षेत्र के तलावली चांदा की रहने वाली 18 साल की निक्की यादव रविवार को परीक्षा देने घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। सोमवार को उसका शव खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार निक्की यादव रविवार को NEET-UG परीक्षा देने गई थी। उसका परीक्षा केंद्र मऊ में निर्धारित था। परीक्षा खत्म होने के बाद देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन भंवरकुआं थाना पहुंचे और उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल छात्रा की तलाश शुरू की। इसी दौरान सोमवार दोपहर भंवरकुआं थाने को खरगोन जिले के क...