नई दिल्ली, जनवरी 26 -- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक बेहद दर्दनाक और जघन्य मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी अतुल निहाले की फांसी की सजा को बरकरार रखा है। यह मामला भोपाल का है, जहां एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ बर्बरतापूर्ण यौन उत्पीड़न और उसकी हत्या की गई थी। हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि सबूतों की हर बूंद से आरोपी की क्रूरता साफ झलकती है। पुलिस को बच्ची का शव सितंबर 2024 में दोषी के परिवार के एक फ्लैट के बाथरूम में रखे टैंक से मिला था। निचली अदालत ने मार्च 2025 में इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतुल निहाले को पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत तीन अलग-अलग धाराओं में 'ट्रिपल डेथ सेंटेंस' (तीन बार फांसी की सजा) सुनाई थी। दोषी ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस रामकुमार चौबे की ब...