उज्जैन, अक्टूबर 15 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में दो वर्षीय नन्हे से बच्चे को पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति की है। बच्चे की मां बच्चे को लेकर पहुंची थी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा 2 साल के बच्चे मनवीत को चॉकलेट खिलाकर स्नेह दिया और अनुकम्पा नियुक्ति की। बताया जा रहा बालक के पिता मंदसौर जिले में आरक्षक थे और सड़क दुर्घटना में असामयिक मौत हो गई थी।2 साल के बच्चे को पहली बार बनाया गया कॉन्स्टेबल मध्यप्रदेश का यह पहला मामला है जिसमे 2 साल के बच्चे को आरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति मिली है,बालक जब 10 वी कक्षा पास करेगा और 18 साल का हो जाएगा तब नियमित रुप से आरक्षक पद पर जोइनिग कर सकेगा। यह भी पढ़ें- शिवपुरी के करेरा में दूध विक्रेताओं की हड़ताल खत्म, SDM को सौंपा ज्ञापन उज्जैन पुलिस से मिली जानकारी के अन...