शिवपुरी, अक्टूबर 29 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सामने आए दो दर्दनाक घटनाक्रम ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिले में दो अलग-अलग गांवों में दो सगी बहनों ने अपने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इन घटनाओं में दोनों बहनों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार मासूम बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है।गर्भवति अंजली ने 6 साल के बेटे के साथ की आत्महत्या जानकारी के मुताबिक, पहली घटना बैराड़ थाना क्षेत्र के गूंगरगांव की है। यहां रहने वाली अंजली रावत ने अपने छह साल के बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस हादसे में मां और बेटे दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंजली आठ महीने की गर्भवती थी। उसके पति की मौत के बाद वह सदमे में थी। परिवार के मुता...