MP में 2 शिक्षक और 1 छात्र की पानी में डूबने से मौत, पैराडाइज वैली में पिकनिक के दौरान हादसा
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार को पिकनिक के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रतलाम से करीब 11 किलोमीटर दूर पैराडाइज वैली में जावरा के त्रिमूर्ति हाई स्कूल से पिकनिक मनाने पहुंचे दो शिक्षकों और एक छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे में एक छात्रा को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद स्कूल और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।गहरे पानी में जाने से नहीं निकल सके बाहर जानकारी के मुताबिक जावरा के त्रिमूर्ति हाई स्कूल के 15 से अधिक छात्र-छात्राएं स्कूल स्टाफ के साथ पैराडाइज वैली पहुंचे थे। दोपहर के समय कुछ विद्यार्थी पानी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान कुछ छात्र गहरे हिस्से में चले गए और डूबने लगे। छात्रों को डूबता देखकर दो शिक्षक उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गए। हालांकि वे भी गहरे पानी में चले गए और बाहर नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.