मुरैना, अक्टूबर 27 -- मध्य प्रदेश के मुरैना में घायल मिले चीते निर्वा के 19 महीने के नर शावक की मंगलवार को मौत हो गई। उसे इलाज के लिए कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। जांच में पता चला कि शावक को गोली लगी थी और उसके शरीर से छर्रे भी निकाले गए। मामले की जांच राज्य टाइगर स्ट्राइक फोर्स कर रही है। शुरुआत में उसके पीठ पर डंडों से चोट लगने की बात सामने आई थी, लेकिन पशु चिकित्सकों की जांच में गोली के घाव मिले। जबलपुर वेटरनरी कॉलेज की डॉ. शोभा जावरे कूनो पहुंचीं और शावक का उपचार किया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान उसके शरीर से छर्रे निकाले गए थे। डॉ. जावरे के मुताबिक, शावक की मौत गोली लगने से हुई। हालांकि, उन्होंने मामले के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।ग्रामीण पर गोली चलाने का शक अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में आशंका है कि क...