भोपाल, अगस्त 11 -- मध्य प्रदेश में पहली बार औद्योगिक सुरक्षा बलों का गठन होने जा रहा है। इस बात का फैसला राजधानी भोपाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इसके साथ ही राज्य सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को रानी दुर्गावती पुरस्कार और इनामी राशि देने की घोषणा भी की है। बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने पदोन्नति के बाद पुलिस विभाग में कई पदों पर नई भर्तियों का रास्ता साफ होने की जानकारी भी दी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार पहली बार प्रदेश में तीन नए औद्योगिक सुरक्षा बलों का गठन करने जा रही है...