ग्वालियर, अगस्त 6 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आए प्रदेश के सबसे बड़े साइबर फ्रॉड मामले में राज्य साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 21 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी के मामले में पुलिस ने शाजापुर निवासी और भाजपा से जुड़े जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार मालवीय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ठगी की रकम में से 50 लाख रुपए आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। राज्य साइबर पुलिस के मुताबिक ग्वालियर के 70 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय इस हाई-प्रोफाइल ठगी के शिकार हुए थे। दिसंबर 2025 में एक महिला ने फोन के जरिए उनसे संपर्क किया और दोस्ती बढ़ाने के बाद क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद करी...