रतलाम, फरवरी 17 -- मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार शाम को 8 स्कूली छात्र पिकनिक मनाने पहुंचे थे। श्री राम डैम में नहाने उतरे, जिसमें दो छात्रों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि पांच छात्र पानी से बाहर आ गए थे और 3 छात्र गहरे पानी मे चले गए इस दौरान एक छात्र को खींचकर पानी से बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, बच्चे स्कूल जाने का बहाना कर घर से निकले थे। पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम लापता छात्रों की खोजबीन कर रही है। रतलाम जिले के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के बाजना रोड पर पलसोड़ी ग्राम पंचायत के श्रीराम डैम में सोमवार शाम करीब 4 बजे दो स्कूली छात्र डैम में डूब गए। वे अपने 8 दोस्तों के साथ यहां पिकनिक मनाने आए थे। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.