खरगोन, मार्च 19 -- मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक व्यापारी के घर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा गोलीबारी करने के बाद 10 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग करने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि इस वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई, जिसमें जिम्मेदारी लेने वाले शख्स ने अपना संबंध लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से होना बताया। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव में हुई। पुलिस ने बताया कि घटना के समय व्यापारी दिलीप राठौर और उनका परिवार इंदौर में था। जिसके बाद एहतियात के तौर पर राठौर के घर पर सुरक्षा तैनात कर दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवींद्र वर्मा ने वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि दिलीप राठौर के बेटे सत्येंद्र की शिकायत पर बुधवार को मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान गो...