सीहोर, अगस्त 19 -- मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र से बुधवार को एक बेहद दुखभरी घटना सामने आई, यहां रहने वाले तीन मासूम बच्चों की मोगरा रोड पर बने पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव तैरते देखे तो हादसे का पता चला। मृतकों में से दो सगे भाई हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार जिस गड्ढे में बच्चे डूबे, वह एलएंडटी कंपनी ने पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश की वजह से गड्ढे में पानी भर गया था, उसी में डूबने से यह हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बच्चों की उम्र 10, 11 और 12 साल है। हादसे के वक्त तीनों बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंचे थे और फिर नहाने के लिए उसमें उतर गए। यह घटना इछावर में मोगरा रोड पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुई। इस हृदय विदार...