मऊगंज, अप्रैल 14 -- मध्य प्रदेश के मऊगंज में मंगलवार को रील बनाने की सनक में एक भीषण और बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, इस दौरान बेहद तेज रफ्तार से जा रही दो बाइक्स सड़क पर खड़े एक ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो सगे भाई जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घटनास्थल से एक पिस्टल भी पड़ी मिली है, जिसके बारे में पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार को मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी पथरिया नेशनल हाईवे पर हुआ। जिसमें दो मोटर साइकिलों पर सवार 5 लोग हादसे का शिकार हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब पल्सर 220 बाइक पर सवार तीन युवक नेशनल हाईवे से गुजर र...