MP में युवक ने खेला मौत का तांडव, मां और नाना-नानी समेत 4 की जान ली; कई की हालत गंभीर
अनूपपुर, अक्टूबर 3 -- मध्य प्रदेश में अनूपपुर जिले के अमोदा बिजौरा गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पर शनि धाम के करीब एक युवक ने लाठी-डंडे से हमला कर अपनी मां और नाना-नानी समेत चार लोगों की हत्या कर दी, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। चौथी मृतक आरोपी की मामा की बेटी है, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक प्रेम सिंह निवासी ग्राम मरदरी थाना नौरोजाबाद, करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ अपने नाना-नानी के यहां ग्राम अमोदा बिजौरा आया था। शुक्रवार को किसी बात को लेकर आरोपी ने शनि धाम के पंडा गंगा सिंह के साथ मारपीट कर दी। हमले में पुजारी लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। पुजारी के परिजन उन्हें बेहोशी की हालत में जबलपुर ले गए। उन्हें वहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.