नई दिल्ली, जनवरी 3 -- मध्य प्रदेश में मौसम ने शुक्रवार से करवट बदल ली है। प्रदेश के आधे हिस्से में शनिवार सुबह आधे प्रदेश में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 3 दिन तक घना कोहरा छाया रहेगा। फिर तेज सर्दी का दौर आएगा। इससे पहले शुक्रवार को आधे प्रदेश में कहीं घना तो कहीं मध्यम कोहरा छाया रहा। 15 शहरों में दिन का तापमान 24 डिग्री से नीचे रहा। घने ओर माध्यम कोहरे की वजह से इसका असर ट्रेन और फ्लाइट पर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरब सागर से आई नमी से बादलों की यह स्थिति बनी है। उत्तर भारत के ऊपर उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं सक्रिय हैं, जिसके प्रभाव से मैदानी इलाकों में बर्फबारी से ठंड का असर बढ़ गया है। मध्यप्रदेश में नवंबर-दिसंबर की सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.