पन्ना, मई 26 -- मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मंगलवार को कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अजयगढ़ जनपद के बीहरपुरवा गांव में खेत पर खोदे जा रहे कुएं की मिट्टी अचानक भरभराकर धंस गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे भी मलबे में दबने से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से लगातार राहत और बचाव कार्य चलाया गया। खेत में पिछले करीब 10 दिनों से 7 मजदूरों द्वारा कुएं की खुदाई की जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मिट्टी धंसने से पूरा घटनाक्रम मातम में बदल गया। हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई और दो बच्चे दब गए। एक शव बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, खुदाई के दौरान दो मजदूर पानी पीने के...