रतलाम, जनवरी 14 -- मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर ऐसी बड़ी कार्रवाई की है। इस पुलिसिया कार्रवाई से ड्रग माफिया में हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस और मध्य प्रदेश की रतलाम पुलिस की संयुक्त टीम ने रतलाम जिले के जावरा स्थित हुसैन टेकरी इलाके से 10 किलो से अधिक एमडी ड्रग जब्त की है। जब्त की गई इस एमडी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह ड्रग नेटवर्क मुंबई से लेकर मंदसौर तक फैला हुआ था। मुंबई में पहले पकड़ी गई एमडी ड्रग की खेप से पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। पूछताछ में सामने आया कि इस ड्रग की सप्लाई मंदसौर जिले से की जा रही थी। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने पूरी रणनीति बनाते हुए तस्करों को डमी डील के जरिए अपने जाल में फंसाया। दरसअल डील फाइनल ह...