सतना, जनवरी 9 -- मध्य प्रदेश में सतना जिले में एक महिला ने अपने पति की गाली-गलौज से तंग आकर उसकी जान ले ली। यह घटना कोलगवां थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब शख्स शराब के नशे में धुत होकर घर आया और महिला को गालियां देने लगा। उसकी पत्नी रोज-रोज की इस किचकिच से परेशान हो चुकी थी, जिसके बाद गुस्से में आई महिला ने पति के सिर पर पत्थर की भारी पटिया मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक आरोपी महिला का दूसरा पति था। घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला का 17 वर्षीय बेटा घर लौटा और उसने अपने पिता को खून से लथपथ हालत में आंगन में पड़े हुए देखा। जिसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।क्या है पूरा मामला? यह घटना 7 जनवरी की रात को हुई, इस दौरान नई बस्ती, आदर्श नगर के वार्ड क्रमांक 13 में रहने वाले पिंटू उपाध्याय का...