रतलाम, मई 27 -- मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में एक निजी होटल में आयोजित मसीही (क्रिश्चन) समाज के धार्मिक सम्मेलन के दौरान बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां बड़ी संख्या में पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा मचा दिया। इस दौरान मौके पर दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी अजय सारवान भारी पुलिस बल के साथ अजंता टॉकीज होटल में चल रहे इस आध्यात्मिक सम्मेलन में पहुंचे और बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने हॉल के मुख्य गेट को अपने कब्जे में लेकर पहरा लगा दिया, साथ ही किसी भी व्यक्ति के अंदर जाने पर रोक लगा दी। जिसके बाद बजरंग दल के पदाधिकारी हॉल के बाहर परिसर में धरने पर बैठ गए और विरोधस्वरूप उन्होंने वहीं पर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। इस...