रीवा, अगस्त 16 -- मध्य प्रदेश में एक मजार में तोड़फोड़ करने के बाद धार्मिक झंडा लगाने का मामला सामने आया है। असमाजिक तत्वों की इस कारगुजारी से मुस्लिमों में भारी नाराजगी है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मौके पर शांति है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोर्गी गांव में शुक्रवार रात एक मजार पर कुछ असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। उन्होंने मजार के गुंबद पर धार्मिक झंडा लगा दिया। शनिवार को जब मुस्लिम समाज को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त मजार का निर्माण कार्य शुरू करवाया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। मामला रीवा जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.