श्रुति तोमर, अप्रैल 8 -- उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब भाजपा शासित एक अन्य राज्य मध्य प्रदेश में भी समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार की इच्छा इस साल के अंत तक राज्य में इसे लागू करने की है और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसके लिए राज्य के गृह विभाग को मसौदा तैयार करने का निर्देश भी दे दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों को इस दिशा में सक्रिय होने और इस मामले पर सुझाव देने को कहा। इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने साल के अंत तक यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीएम यादव ने मंगलवार को राज्य के गृह विभाग के अधिकारियों को निर्द...