नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। दलपुर थाना क्षेत्र के संगेशरा गांव में लोटस स्कूल के सामने एक मारुति स्विफ्ट कार अचानक पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने कार को घेर लिया। कार में पांच युवक सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। पांचवां युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकलकर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।टायर फटने से बेकाबू हुई कार पांचों युवक सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन करने के बाद सागौर कुटी लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी कार संगेशरा गांव के पास पहुंची। इसी दौरान कार का टायर फट गया, जिससे ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। कार पुलिया से नीचे गिर गई और कुछ ही देर में...