MP में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, वार्म नाइट की चेतावनी, IMD का ऑरेंज अलर्ट
भोपाल, मई 16 -- मध्यप्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) की भीषण चपेट में है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों,खासकर पश्चिमी जिलों में पारा 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। खंडवा 45.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे तपा, जबकि रतलाम, धार, शाजापुर और गुना जैसे शहरों में भी भीषण गर्मी का दौर जारी है। हालात इतने गंभीर हैं कि राजधानी भोपाल सहित कई जगहों पर सड़कों का डामर पिघलने लगा है और गाड़ियों के टायर उसमें धंस रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं।वार्म नाइट की चेतावनी इस बीच मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इंदौर और उज्जैन सहित मालवा-निमाड़ के इलाकों में न सिर्फ दिन का पारा चढ़ रहा है, बल्कि रातें भी बेहद असहनीय हो गई हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.