मुरैना, अगस्त 16 -- मध्य प्रदेश के मुरैना के पोरसा क्षेत्र के नगरा साहसपुर घाट से उत्तर प्रदेश के बटेश्वरा महादेव मंदिर के लिए निकला यात्रियों से भरा स्टीमर रविवार सुबह चंबल नदी के बीच अचानक खराब हो गया। स्टीमर में 100 से ज्यादा यात्री और 50 से अधिक मोटरसाइकिलें सवार थीं। अचानक इंजन बंद होने के बाद स्टीमर नदी की तेज धार के साथ बहने लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों के मुताबिक स्टीमर में डीजल खत्म हो गया था। इसी दौरान इंजन बंद हो गया और स्टीमर का नियंत्रण मुश्किल हो गया। एक यात्री ने बताया कि स्टीमर के पंखे में कपड़ा फंस गया था और इसी दौरान डीजल भी खत्म हो गया। इंजन बंद होने के बाद तेज बहाव के कारण स्टीमर लगातार नदी की धार के साथ आगे बढ़ता रहा।सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो स्टीमर के बहकर भिंड जिले की सीमा की ओर पहुंचने ...