ग्वालियर, सितम्बर 3 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में बारिश काल बनकर सामने आई। जंगीपुरा इलाके में स्थित दो मंजिला कच्चे और जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्य मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। इस हादसे में मां और उसके दो साल के मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। तेज बारिश के बीच अचानक मकान की छत गिरने की जोरदार आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे परिवार के पांचों सदस्यों को बाहर निकाला गया और डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें...