MP में बाबा बनकर रह रहा था गांजा तस्कर, 21 साल फरार रहने के बाद पुलिस ने दबोचा
गुना, नवम्बर 3 -- मध्य प्रदेश में गांजा तस्करी के मामले में पिछले 21 साल से फरार आरोपी पुलिस से बचने के लिए बाबा बनकर आश्रम में रह रहा था। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर गुना जिले के आरोन क्षेत्र के गांव नोहर स्थित एक आश्रम में ठिकाना बना लिया था। पुलिस को उसकी लोकेशन मिलने के बाद गिरफ्तारी के लिए टीम पहुंची, लेकिन उस समय आश्रम में भंडारा चल रहा था और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। पुलिस को देखते ही ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दी। ऐसे में पुलिस ने धैर्य दिखाया और सही मौके का इंतजार किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्यदेव उर्फ सर्वेश उर्फ बजरंगदास बाबा के रूप में हुई है। वह भिंड जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के गांव बिरखड़ी का रहने वाला है।सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.