इंदौर, अप्रैल 19 -- इंदौर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 'इज्जत' के नाम पर एक भाई ही अपनी बहन का कातिल बन बैठा। नंदानगर क्षेत्र में 18 साल की शिवानी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके भाई शिवम राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि बहन के लड़कों से फोन पर बात करने के शक में गुस्साए भाई ने चाकू (गुप्ती) से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि 27 मार्च को शिवानी गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची थी, जहां भाई ने डॉक्टरों को गुमराह करते हुए कहा था कि वह सरिए से घायल हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे झूठ की परतें खोल दीं। रिपोर्ट में साफ हुआ कि लड़की पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इसके बाद पुलिस ने भाई शिवम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने कत्ल की कह...