अशोकनगर, जनवरी 28 -- मध्य प्रदेश में अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र में 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह वारदात पड़ोस में चल रही एक बर्थ-डे पार्टी के दौरान हुई, जहां डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान प्रेम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी पड़ोस में एक जन्मदिन की पार्टी में गई थी। वहां तेज आवाज में बज रहे डीजे पर डांस चल रहा था और इसी दौरान पीड़िता एक कोने में बैठकर अन्य लोगों को नाचते हुए देख रही थी। तभी आरोपी ने नाबालिग का हाथ पकड़ा और उसे खींचकर ले गय...