अशोक नगर, अगस्त 24 -- मध्य प्रदेश से एक बुरी खबर सामने आई है। कानून की पढ़ाई कर रही एक नवविवाहिता अपने कमरे में फंदे से लटकी पाई गई। उसका शव एक दुपट्टे से लटक रहा था। मायकेवालों का आरोप है कि पति और ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के अखाई टप्पा गांव में 24 साल की नवविवाहिता सुधा रघुवंशी का शव उनके कमरे में दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। सुधा की शादी संजय रघुवंशी से चार महीने पहले 29 अप्रैल को हुई थी। सुधा LLB की छात्रा थी। रविवार को सास ने शव को देखा और परिवार को सूचित किया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतका के नाना बुंदेल सिंह ने कहा कि शादी के बाद से ही सुधा परेशान थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसका पति संजय नशा करता था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। नाना ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.