भोपाल, जून 17 -- मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को राज्य में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें विभिन्न विभागों और संभागों में नई पदस्थापनाएं दीं। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस बारे में जारी आदेश के अनुसार भोपाल और रीवा संभाग के संभागायुक्त बदले गए हैं, वहीं मुख्यमंत्री सचिवालय में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार कर्मवीर शर्मा को भोपाल संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है, वहीं शीलेन्द्र सिंह को रीवा संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के पद पर पदस्थ आलोक कुमार सिंह को हटाकर पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर अलग से नियुक्ति नहीं की गई है। तबादला सूची में वरिष्ठ अधिकारियों के विभागीय परिव...