MP में परीक्षा के बीच मधुमक्खियों ने बोला हमला, 9 साल के छात्र की मौत; कई घायल
आगर मालवा, अप्रैल 10 -- मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोयत कलां स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में मधुमक्खियों के हमले में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक स्कूल में शुक्रवार दोपहर परीक्षा चल रही थी। तभी स्कूल परिसर में लगे छत्ते से अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। इस भगदड़ और चीख-पुकार के बीच कक्षा 4 का छात्र रमन कराड़ा झुंड के बीच फंस गया। जब तक स्कूल स्टाफ उसे बचाने पहुंचता, तब तक मधुमक्खियों ने उसे बुरी तरह डंक मार दिया था। रमन के अलावा 4-5 अन्य छात्र भी इस हमले में घायल हुए हैं। यह भी पढ़ें- MP में देर रात प्रशासनिक फेरबदल, भोपाल समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदलेस्कूल में मधुमक्खियों के कई छत्ते घायल बच्चों को तुरंत सोयत कलां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां रमन की गंभीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.