ग्वालियर, मई 28 -- मध्य प्रदेश में ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में रहने वाले एक युवक ने जहर खा लिया। जहर खाने से ठीक पहले उसने तीन वीडियो बनाए, जिनमें वह रो-रोकर वह अपना दर्द बयान करता नजर आ रहा है। वीडियो में उसने पत्नी के महंगे शौक, लग्जरी लाइफ की चाहत और अनजान पुरुषों से रात-रात भर बात करने के आरोप लगाए। युवक ने जहर खाने के बाद तीनों वीडियो अपनी हाउसिंग सोसाइटी के वॉट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिए। वीडियो देखते ही पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस की मदद से युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया, जिससे उसकी जान बच गई। युवक की पहचान वेंकट शर्मा के रूप में हुई है जो कि प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पुलिस के मुताबिक वेंकट शर्मा मानपुर स्थित सरकारी मल्टी फेज-1 के एल-5 ब्लॉक में पांचवीं मंजिल के फ्लैट नंबर-501 में रहता है। मंगलवार रात वह घर...