मुरैना, मार्च 3 -- मध्य प्रदेश के मुरैना में देर रात 25 साल के युवक की उसके ही कमरे में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक लवकुश माहौर सूरत में मजदूरी करता था। 12 दिन पहले बेटे के जन्म की खुशी और होली मनाने घर आया था। घटना के समय वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर सो रहे थे। रात करीब 3 बजे गोली की आवाज सुनकर परिजन जागे और कमरे का दरवाजा खुलवाया तो युवक मृत पड़ा था। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। घटना सिहोनिया थाने के सामने वाली गली की है। पुलिस और एफएसएल टीम को जांच के दौरान कमरे में मृतक की पत्नी की टूटी हुई चूड़ियां मिली हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ होगा। डीएसपी विजय भदौरिया के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, क्योंकि मृतक की कनपटी पर गन पाउडर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.