झाबुआ, सितम्बर 26 -- मध्य प्रदेश के झाबुआ के अलीराज पुर में खौफनाक वारदात का एक मामला सामने आया है। यंहा चरित्र शंका और रोज-रोज़ के विवाद में महिला ने अपने पति की हत्या कर वारदात को छिपाने के लिए पति के शव को घर में जलाया और अधजले अंगों को रेत के ढेर में दफन कर दिया। 17 दिनों तक यह राज दबा रहा, पति रामा के कई दिनों से लापता रहने पर ग्रामीणों ने गुजरात के राजकोट में मजदूरी कर रहे उसके 21 साल के बड़े बेटे राहुल को सूचना दी। राहुल के घर लौटने और पिता के ना दिखने पर उसे आशंका हुई तो उसने मां से सख्ती से पूछताछ की। मां ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस के बाद घर के अंदर रेत खोदने पर पिता के अवशेष मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंंची और जांच पड़ताल पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। झाब...