MP में नहाते समय महिला का वीडियो बनाने और मारपीट का आरोप, बिजली विभाग के DGM हिरासत में
भिंड, अक्टूबर 4 -- मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बिजली विभाग के एक अधिकारी पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शहर की अग्रवाल कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने विद्युत विभाग के विजिलेंस में पदस्थ उप महाप्रबंधक (DGM) नितिन डोगरे पर नहाते समय उसका कथित तौर पर वीडियो बनाने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने डीजीएम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, नितिन डोगरे भिंड शहर की अग्रवाल कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। इसी मकान में एक महिला भी किराए में रहती थी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह बाथरूम में नहा रही थी, उस दौरान उसका कथित तौर पर वीडियो बनाया जा रहा था। महिला के मुताबिक, उसे जब इस बात का पता चला तो उसने इसका विरोध किया।विरोध करने पर महिला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.