उज्जैन, जून 20 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में डबल मर्डर केस में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा किया कि दामाद ने अपने भाई और एक अन्य के साथ मिलकर सास और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। हत्याकांड के पीछे दो बड़ी वजह सामने आई हैं। एक वजह पत्नी को लेकर है। दामाद और उसका भाई अरेस्ट कर लिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। उज्जैन जिले के घट्टिया तहसील के थाना राघवी में गुरुवार 18 जून को महुडीपुरा रोड स्थित ब्राह्मणखेड़ा के समीप एक खेत में महिला और पुरुष के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी, घटना की सूचना मिलते ही राघवी थाना प्रभारी वीरेंद्र बंदेवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई,पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान कालूराम वर्मा पिता पर्वतलाल वर्मा, उम...