शहडोल, जुलाई 27 -- मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय बालक सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना रविवार की है। पहली घटना डीहीक गांव की है, जहां खेत में धान की रोपाई कर रही 28 वर्षीय विजया पटेली पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। गंभीर रूप से घायल विजया को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य ग्रामीण भी घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- MP हाई कोर्ट ने पेपर लीक मामलों के लिए गठित की ...