शाजापुर, अक्टूबर 16 -- मध्य प्रदेश के शाजापुर में दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है। यहां मक्सी-पीर उमरोद के बीच ग्राम झोंकर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गोवा एक्सप्रेस ट्रेन ने ट्रैक मेंटेनेंस में लगी स्थायी मार्ग निरीक्षक ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में एक रेलकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के कारण करीब आधे घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा।एक की मौत, एक कर्मचारी का कट गया पैर रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और यातायात सुचारू कराया। मिली जानकारी के अनुसार, मक्सी-पीर उमरोद के बीच रेलवे ट्रैक पर सुधार कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान मक्सी की ओर से आ रही डायवर्टेड गोवा एक्सप्रेस ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रैक स...