नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- सुप्रीम कोर्ट को अगले सप्ताह उस अर्जी पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है, जिसमें मध्य प्रदेश में रेत माफिया द्वारा एक दिन पहले की गई एक वन रक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) की हत्या का मुद्दा उठाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना प्रदेश के मुरैना जिले में उस वक्त हुई थी, जब गश्ती दल का हिस्सा रहे वन रक्षक ने अवैध रूप से रेत खनन कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर, गार्ड को कुचलकर वहां से भाग निकला। इस घटना में 35 वर्षीय फॉरेस्ट गार्ड हरकेश गुर्जर की मौत हो गई थी। यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर रनपुर गांव के पास नेशनल हाईवे-552 पर हुई। एक वकील ने गुरुवार को इस मामले का जिक्र जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की उस बेंच के सामने किया गया, जो कि चंबल अभयारण्य में अव...